एयरपोर्ट पर रोहनप्रीत संग नज़र आई नेहा कक्कड़, फैंस ने वीडियो देख पूछें सवाल

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
एयरपोर्ट पर रोहनप्रीत संग नज़र आई नेहा कक्कड़, फैंस ने वीडियो देख पूछें सवाल

बॉलीवुड में खुद के दम पर पहचान बनाने वाली मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही अपनी शादी मशहूर पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से रचाई थी। जिसके बाद से दोनों ही कपल गोल्स देने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। दोनों को अक्सर अपने वीडियो और फोटोज शेयर करते हुए देखा जाता है। नेहा रियलिटी शो इंडियन आइडल की जज हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से नेहा इंडियन आइडल शो से भी गायब हैं जिसकी वजह से इन दिनों उनकी जगह बहन सोनू कक्कड़ शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। अब हाल ही में नेहा पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं।

एयरपोर्ट पर नेहा ढीली टी शर्ट और पैंट पहने नज़र आई साथ ही ब्लैक सनग्लास के साथ नेहा ने ब्लैक मास्क भी लगाया था। लेकिन पता नहीं क्यों नेहा के इस नए लुक को देख कर फैंस को ऐसा लगने लगा है कि नेहा शायद प्रेग्नेंट हैं। बता दे नेहा कि ये वीडियो देखने के बाद फैंस खुद को रोक नहीं पाए और पूछने लगे कि 'क्या आप प्रेग्नेंट हो?' वही कोई कह रहा है, 'जिस तरह नेहा ने कपड़े पहने हैं वह प्रेग्नेंट लग रही हैं।' हालाँकि नेहा ने अब तक इस पर खुलासा नहीं किया है। वैसे वीडियो में रोहनप्रीत नेहा का पूरा ध्यान रखते नजर आए।

Next Story
Share it