नानी की फिल्म सारिपोधा सनिवारम ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

  • whatsapp
  • Telegram
नानी की फिल्म सारिपोधा सनिवारम ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन किया इतना कलेक्शन
X


साउथ सुपरस्टार नानी नेचुरल एक्टर के नाम से भी जाने जाते हैं।16 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरहिट मूवीज दी हैं। अभिनेता नानी की सारिपोधा सानिवारम सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। नानी की फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। नानी नेचुरल स्टार की एक्शन ड्रामा फिल्म सारिपोधा सनिवारम के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। निर्देशन विवेक अत्रेया की इस फिल्म की भारत में अच्छी शुरुआत हुई। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में उपलब्ध है। चलिए यहां जानते हैं ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है|

सुपरस्टार नानी की सारिपोधा सनिवारम ने वर्ल्ड वाइड ?19.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। गुरुवार को सारिपोधा सानिवारम की कुल तेलुगु ऑक्यूपेंसी 53.54त्न थी। इस फिल्म में नानी और प्रियंका मोहन लीड रोल में हैं। इसे डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है, जो ब्लॉकबस्टर आरआरआर फिल्म के निर्माण के लिए फेमस है। फिल्म में एसजे सूर्या, अभिरामी, अदिति बालन, पी साई कुमार, सुभलेखा सुधाकर, मुरली शर्मा और अजय घोष भी हैं।हाल ही में, नानी ने बताया था कि फिल्म में सूर्या की भूमिका निभाना उनके लिए उतना चुनौतीपूर्ण नहीं था जितना उन्होंने सोचा था। हाल ही में, नानी ने बताया था कि फिल्म में सूर्या की भूमिका निभाना उनके लिए उतना चुनौतीपूर्ण नहीं था जितना उन्होंने सोचा था।


Next Story
Share it