लंबे अरसे बाद एक साथ दिखे प्रियंका चोपरा और निक जोनास

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
लंबे अरसे बाद एक साथ दिखे प्रियंका चोपरा और निक जोनास

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपरा अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं वे और निक अपनी निजी ज़िन्दगी में काफी खुश हैं और अक्सर एक दूसरे को स्पेशल दिखाते हुए नज़र आते हैं। हालांकि आपको बता दे कि कुछ समय के लिए दोनों काम के चलते एक दूसरे से काफी दूर थे। लेकिन अब अपने-अपने प्रोजेक्ट पर काम करने के बाद, प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास की जोड़ी एक बार फिर से मिल गई है। जिसकी सीधी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है।

बता दे इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने निक के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। तस्वीर में निक को प्रियंका की बाहों में सोते हुए देखा जा सकता है। उनकी ये खूबसूरत तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। जिसको देखते हुए फैन्स पोस्ट पर कमेंट करते हुए नज़र आ रहे है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'कपल गोल। भगवान आप दोनों को खुश रखे।' वहीं एक अन्य ने लिखा: 'एडोरेबल'।

Next Story
Share it