प्रियंका चोपड़ा ने साझा की खूबसूबत तस्वीरें, सोशल मिडिया पर हुई वायरल
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। जैसा कि...


बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। जैसा कि...
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि वे इस समय यूके में हैं, जहां वह आगामी अमेज़ॅन प्राइम स्पाई सीरीज़ सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। हालांकि अब उन्होंने अपने इस बिजी schedule से समय निकाल कर कुछ समय सोशल मीडिया के फैंस को दिया है। दरअसल उन्हों हाल ही में अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने ये तस्वीर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है। जिसको देखते हुए फैंस ने कहा कि यह जलवा है।
जानकारी के लिए बता दे प्रियंका की ये तस्वीर देख कर हर कोई दीवाना हो रहा है। इतना ही नहीं उनकी इस तस्वीर पर कलाकार के साथ साथ उनके पति निक जोनस ने भी कमेंट किया हैं। निक ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा क्यूट। वहीं आपको बता दे प्रियंका ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सेल्फी मोड, सिटाडेल।' उन्होंने इस तस्वीर में नीले रंग की Bvlgari ड्रेस पहन रखी है। साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, "फीलिंग द ब्लू।" जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने फोटो पोस्ट की है तो निक जोनस का कमेंट करना तो बनता है, निक जोनस ने कमेंट कर पत्नी प्रियंका को हॉट बताया है।