पति निक जोनस संग गोल्फ खेलती नजर आयी प्रियंका चोपड़ा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पति निक जोनस संग गोल्फ खेलती नजर आयी प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है।प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही इंस्टाग्राम के जरिए अपडेट देती रहती हैं कि वो कहां हैं क्या कर रही हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग की है जिसके बाद अब वो परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा गोल्फ खेलती दिख रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीरों में वो पति निक जोनास दोस्तों संग चिल करती नजर आ रही हैं।

बता दे कि, प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट को लाखों व्यूज मिल चुके हैं । फैंस उनकी निक की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।काम की बात करें तो आखिरी बार प्रियंका 'द व्हाइट टाइगर' 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं।

Next Story
Share it