सिंपल लुक में रकुल प्रीत सिंह ने ढाया कहर, फैंस को बेहद पसंद आया लुक

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
सिंपल लुक में रकुल प्रीत सिंह ने ढाया कहर, फैंस को बेहद पसंद आया लुक

पिछले कुछ महीनों के बाद अब कोरोना केस कम होने लगे हैं साथ ही लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी गई हैं जिसके बाद सेलेब्स भी अपनी दिनचर्या में वापस आ रहे हैं। ऐसे में जानी मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को रविवार मुंबई में देखा गया। बता दे वह एक स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन के लिए जा रही थीं। उन्होंने बेहद सिपल कुर्ता और प्लाजो पहना हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि रकुल ने सफेद पलाज़ो सेट पर उन्होंने बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ है। गाड़ी में बैठने से पहले एक्ट्रेस ने हाथ हिलाया।

बता दे रकुल हमेशा फैशन चॉइस के लिए लोगों का ध्यान खींचने के लिए कामयाब रही हैं। चाहे जिम लुक हो या रेड कार्पेट अपीयरेंस। अपनी फेस के लिए भी, अभिनेत्री केवल प्राकृतिक घरेलू उपचारों का इस्तेमाल करती हैं। वह कहती हैं- वर्कआउट करना और सही खाना।

वहीं अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कुछ बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों मे व्यस्त हैं। वह कमल हसन स्टारर इंडियन 2 में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। इसके अलावा रकुल की दो बॉलीवुड फिल्में नजर आई हैं। सरदार का ग्रेंडसन अर्जुन कपूर के साथ हाल ही में रिलीज़ हुई और इसे सकारात्मक समीक्षा मिली। वह जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ उनकी आने वाली फिल्म अटैक में स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी।

Next Story
Share it