रानू मंडल एक बार फिर आई सुर्खियों में, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नया वीडियो
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जो आपको कम समय में ही बुलंदियों पर ला सकता है। अब हाल ही में सोशल मीडिया की दुनिया में इन...


पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जो आपको कम समय में ही बुलंदियों पर ला सकता है। अब हाल ही में सोशल मीडिया की दुनिया में इन...
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जो आपको कम समय में ही बुलंदियों पर ला सकता है। अब हाल ही में सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों छत्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो ने खूब धूम तहलका मचा रखा है। जैसा कि हम सब देख रहे हैं कि सहदेव का 'बचपन का प्यार' गाने का वीडियो इतना वायरल हुआ कि अब हर जगह उसी के चर्चे हो रहे हैं। इतना ही नहीं हाल ही में सहदेव ने बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह के साथ अपना बचपन का प्यार गाने को रिकॉर्ड किया है। साथ ही अब इस गाने के लेटेस्ट वर्जन पर बड़ी-बड़ी हस्तियां अपना वीडियो बना रही हैं।
अब इस बीच सोशल मीडिया से हि पहचान बनाने वाली रानू मंडल का भी एक वीडियो सुर्खियों में आ गया है। आपको बता दे वीडियो में वो सहदेव के बचपन का प्यार गाना गाती हुईं दिखाई दें रही है।
मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक रानू मंडल का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर बड़ी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इतना ही नहीं इस वीडियो को अलग-अलग हैंडल से सैकड़ों बार शेयर किया जा चुका है और लाखों लोग अब तक वीडियो देख चुके हैं। आपको बता दे वीडियो में एक शख्स कॉलर माइक पकड़े हुए है। उसके साथ रानू मंडल बचपन का प्यार गाते हुए नजर आ रही हैं।