फिल्म में रोमांस का तड़का डालने के लिए स्पेन रवाना होंगे रणवीर और श्रद्धा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
फिल्म में रोमांस का तड़का डालने के लिए स्पेन रवाना होंगे रणवीर और श्रद्धा

बालीवुड के सबसे हॉट अभिनेता रणबीर कपूर और मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जल्द ही पर्दे पर एक साथ नज़र आने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दे ये दोनों कलाकार पहली बार एक साथ नज़र आने वाले हैं। जिसको लेकर इनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं। सूत्रों के मुताबिक इस फ़िल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू की गई थी लेकिन फ़िर कोरोना की दूसरी लहर के चलते शूटिंग रोकनी पड़ी थी। पर एक बार फिर कोरोना के हालात पर नियंत्रण देखते हुए शूटिंग शुरू की जा रही हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने शुरू की शूटिंग की मानें तो, मेकर्स ने 16 जुलाई से दिल्ली में शूटिंग फ़िर से शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यह 20 दिन का शेड्यूल होगा। जिसके बाद फ़िल्म की टीम सितंबर में यूरोप रवाना होगी। लेकिन उससे पहले अभी दिल्ली और मुंबई में फ़िल्म के अहम इंडोर सीक्वंस शूट कर लिए जाएंगे। जिसके बाद रणबीर और श्रद्धा अपने क्रू के साथ स्पेन जाएंगे जहां फिल्म से जुड़े कुछ गाने शूट होंगे। बता दे इस फिल्म को संगीत मशहूर संगीतकार प्रीतम दे रहे हैं। प्रीतम ने हाल ही में खुलासा किया कि फ़िल्म के 2 से 3 रोमांटिक गाने विदेश में शूट होंगे। ये गाने डांस और रोमांस का एक परफ़ेक्ट कॉम्बिनेशन होगा ठीक उसी तरह जिस तरह रणबीर का ये जवानी है दीवानी का गाना बदतमीज दिल है।

Next Story
Share it