रियलिटी शोज फेम रणविजय सिंह ने साझा किया अपने बेटे का फर्स्ट लुक
Spitsvilla और 'रोडीज' (Roadies) फेम अभिनेता रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आपकी जानकारी...


Spitsvilla और 'रोडीज' (Roadies) फेम अभिनेता रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आपकी जानकारी...
- Story Tags
- Entertainment
- Ranvijay
- Roadies
- Spitsvila
- Mtv
Spitsvilla और 'रोडीज' (Roadies) फेम अभिनेता रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे अभिनेता दूसरी बार पापा बन गए हैं। उनकी वाइफ प्रियंका सिंह (Priyanka Singha) ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। जिसकी खूबसूरत सी तस्वीर साझा कर उन्होंने फैंस को अपनी खुशी जाहिर की है। बता दे रणविजय ने 6 साल पहले प्रियंका सिंह से शादी की थी। जिसके कुछ साल बाद ही उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। लेकिन अब वे एक बार फिर माँ बन गई हैं। जिसकी खुशी साफ देखी जा सकती है।
बता दे रणविजय ने अपने अंदाज में लोगों को बेटे के जन्म की जानकारी दी थी। उन्होंने शूज और जर्सी की इमेज शेयर कर बताया था कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। जानकारी के लिए बता दे वे पहले से ही एक बेटी के पिता हैं। अब उन्होंने अपने नवजात बेटे की तस्वीर अपनी बेटी के साथ साझा की है। हालांकि इस इमेज में वे अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखा रहे हैं, लेकिन वे अपनी गोद में दोनों बच्चों को लिए हुए हैं। उन्होंने अपने नन्हे से बच्चे का नामकरण भी कर दिया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम जहान (Jahaan) रखा है। बेटे का नाम साझा करते हुए उन्होंने एक खूबसूरत सा कैप्शन लिखा है जो कुछ इस प्रकार है: 'कायनात और जहान, मेरा ब्रह्मांड और मेरी दुनिया, मेरी कायनात और मेरा जहान।' कैप्शन के अंत में उन्होंने सतनाम वाहेगुरु लिखकर फोल्डेड हैंड की इमोजी बनाई है।