दीपिका और ऋतिक की फिल्म फाइटर की सामने आयी रिलीज डेट
दर्शकों को पर्दे पर पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी देखने को मिलने वाली है।दीपिका और ऋतिक की फिल्म फाइटर की रिलीज डेट फाइनल हो गई है,...


दर्शकों को पर्दे पर पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी देखने को मिलने वाली है।दीपिका और ऋतिक की फिल्म फाइटर की रिलीज डेट फाइनल हो गई है,...
दर्शकों को पर्दे पर पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी देखने को मिलने वाली है।दीपिका और ऋतिक की फिल्म फाइटर की रिलीज डेट फाइनल हो गई है, जिसके बाद दर्शकों का इंतजार और बढ़ गया है। फिल्म समीक्षक और व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है।
यह फिल्म पहले 30 सितंबर, 2022 को पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन अब इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा। यह फिल्म 2022 नहीं, बल्कि 2023 में दर्शकों के बीच आएगी। तरण आदर्श ने ट्विटर पर यह ऐलान किया। उन्होंने लिखा, दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म फाइटर 26 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी।
बता दें कि, फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म में ऋतिक का हाई वोल्टेज एक्शन होगा। ऋतिक फिल्म में एरियल स्टंट करते नजर आएंगे। ऋतिक अपने फिल्मी करियर में पहली बार पायलट की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जो हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी।