हार्ट अटैक के बाद रेमो की तबियत में अब पहले से सुधार।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
हार्ट अटैक के बाद रेमो की तबियत में अब पहले से सुधार।


जैसा कि आप को पता हैं कि रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया था। उसी समय उन्हें फौरन होस्पिटल ले जाया गया। वहा उनके हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। खबरों के मुताबिक अब उनकी हालत पहले से काफी ठीक हैं और डॉक्टर उनकी रिकवरी पर नज़र बनाय हैं। अब ये देखने वाली बात होगी कि वे और कितने दिनों तक अस्पताल में रहते हैं और उन्हें डॉक्टर्स कब तक छुट्टी देते हैं। अस्पताल में भी वे पहले से ज्यादा ठीक महसूस कर रहे हैं क्योंकि हाल ही में उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडीओ पोस्ट हुआ हैं। जिससे उनके फैंस उनके स्वास्थ का अंदाज़ा लगया जा सकता हैं। उस विडीओ में वे व्हील चेयर पर बैठ कर मस्त बिंदास अंदाज में पैरों को चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वे अपनी ही मस्ती में गुम नजर आ रहे हैं और पैर चलाने के साथ-साथ ही वे इस बात का संकेत दे रहे हैं कि वे धीरे-धीरे रिस्पॉन्स भी कर रहे हैं।

इस बात से कोई मना नहीं कर सकता कि रेमो बॉलीवुड के बेहतरीन कोरियोग्राफर्स में से एक हैं। साथ ही वह डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में कई बड़ी फिल्मो के साथ काम किया जैसे सलमान खान संग रेस 3 फिल्म को बनाया था। इसके अलावा फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके है। साथ ही वे एक अच्छे जज भी है। उनकी इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश उनके साथ हैं और उनके पूर्ण रूप से ठीक होने की कामना करता हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी रेमो की खैरियत पूछी थी। इसके अलावा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर उनसे मिलने भी पहुंची थीं।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it