टास्क के दौरान इन 2 खिलाड़ियों पर भड़के रोहित शेट्टी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
टास्क के दौरान इन 2 खिलाड़ियों पर भड़के रोहित शेट्टी

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस शो की रेटिंग बताती हैं कि यह शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी उनके कॉमिक टाइमिंग और कंटेस्टेंट्स को स्टंट्स करते हुए बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं।लेकिन पहली बार शो के होस्ट का एक अलग अंदाज दर्शकों को देखने मिला है।

दरहसल,अभिनव शुक्ला और वरुण सूद, खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के स्ट्रांग कंटेस्टेंट माने जाते हैं।

जब उन्हें पानी का टास्क दिया गया तब उन्होंने पानी के अंदर जाते ही टास्क को अबोर्ट किया।उनको इस तरह से टास्क अबोर्ट करता हुआ देख रोहित शेट्टी काफी नाराज नजर आए।

उन्होंने इस दोनों को उनके अबोर्ट करने की वजह पूछी, तब दोनों ने कहा कि पानी के अंदर जाते ही उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था और इस वजह से उन्होंने यह स्टंट अबोर्ट किया। उनकी बातें सुनकर रोहित शेट्टी ने अभिनव और वरुण को कहा कि उन्हें यह टास्क दोबारा करना पड़ेगा। उनकी मदद के लिए असिस्टेंस होंगे जो उन्हें आंखों का गॉगल सेट करने में मदद करेंगे ।

रोहित शेट्टी के कहने के बाद भी अभिनव और वरुण यह टास्क करने के लिए तैयार नहीं हुए तो उनको इस तरह से देख रोहित शेट्टी को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि 'अगर यह टास्क आपको नहीं करना हैं, तो आप बाहर जा सकते हो।'

Next Story
Share it