रोहित शेट्टी की अनाउंसमेंट, शो में होगी तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री
शो खतरों के खिलाड़ी इन दिनों सुर्खियों में खूब बना हुआ है। शो को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।शो में कई पॉपुलैरिटी सेलिब्रेट ने हिस्सा लिया है।...


शो खतरों के खिलाड़ी इन दिनों सुर्खियों में खूब बना हुआ है। शो को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।शो में कई पॉपुलैरिटी सेलिब्रेट ने हिस्सा लिया है।...
शो खतरों के खिलाड़ी इन दिनों सुर्खियों में खूब बना हुआ है। शो को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।शो में कई पॉपुलैरिटी सेलिब्रेट ने हिस्सा लिया है। रविवार को शो में डबल एविक्शन हुआ और विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली शो से बाहर हो गए।
हाल ही में, अब शो का एक प्रोमो सामने आया, इसमें दिखाया गया कि शो में एक साथ तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। बता दें कि, प्रोमो में दिखाया गया कि रोहित शेट्टी तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री की अनाउंसमेंट करते हैं। ये वाइल्ड कार्ड एंट्री कोई और नहीं शो के पिछले कंटेस्टेंट ही हैं।आस्था गिल, सौरभ राज जैन और विशाल आदित्य सिंह को एक और मौका दिया गया है। शो में उन तीनों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है।
बता दें कि, सौरभ राज जैन अपनी हाईट के चलते स्टंट में हार जाते हैं और शो से बाहर हो जाते हैं। वहीं आस्था गिल को एलिमिनेशन स्टंट के लिए श्वेता ने नॉमिनेट किया था. एक एपिसोड में ग्रुप में स्टंट हुए थे। श्वेता और राहुल वैद्य टीम के कैप्टन थे।श्वेता की टीम हार गई थी। इसके बाद श्वेता को एलिमिनेशन के लिए दो लोगों को नॉमिनेट करना था। श्वेता अभिनव और आस्था को नॉमिनेट करती हैं. आस्था स्टंट हार जाती हैं और शो से बाहर हो जाती हैं।
वहीं विशाल के नॉमिनेशन की बात करें तो वो निक्की के साथ पार्टनर थे। उनका सामना राहुल और अभिनव से हुआ था। इस स्टंट में विशाल और निक्की 10 सेकंड से हार जाते हैं और शो से बाहर हो गए थे।