सोशल मीडिया से सीधे टीवी के टॉप रियलिटी शो में दिखे सहदेव दिरदो
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो इंडियन आइडल हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। ये सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चें में बना रहता है। हालांकि अब शो अपने...


टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो इंडियन आइडल हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। ये सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चें में बना रहता है। हालांकि अब शो अपने...
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो इंडियन आइडल हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। ये सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चें में बना रहता है। हालांकि अब शो अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है। लेकिन इस बीच शो में सोशल मीडिया पर 'बचपन का प्यार मेरा...' गाकर रातों-रात सेंसेशन बने सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) को देखा जाएगा। बता दे शो पर पहुँच कर उन्होंने सबके साथ शानदार परफॉर्मेंस भी दी। इतना ही नहीं सहदेव के साथ इस गाने पर 'इंडियन आइडल 12' के सभी कंटेस्टेंट, जज और होस्ट भी झूमते नजर आए। ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है।
दरअसल, हाल ही में आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें सहदेव दिरदो अपने वायरल गाने को 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर गाते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में सहदेव के आस-पास शो के जज अनु मलिक और सोनू कक्कड़, कंटेस्टेंट्स और होस्ट आदित्य नारायण भी खड़े नजर आ रहे हैं। सभी एक साथ सहदेव के साथ डांस करते दिख रहे हैं।