शादी के बंधन में बंधे 'सपने सुहाने लड़कपन' फेम अंकित गेरा, गुपचुप रचाई शादी
छोटे पर्दे का मशहूर शो 'सपने सुहाने लड़कपन' फेम अभिनेता अंकित गेरा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने हाल ही में शादी कर ली है जिसकी फोटोज सोशल...


छोटे पर्दे का मशहूर शो 'सपने सुहाने लड़कपन' फेम अभिनेता अंकित गेरा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने हाल ही में शादी कर ली है जिसकी फोटोज सोशल...
छोटे पर्दे का मशहूर शो 'सपने सुहाने लड़कपन' फेम अभिनेता अंकित गेरा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने हाल ही में शादी कर ली है जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अंकित ने नाइजीरिया में रहने वाली भारतीय मूल की राशि पुरी से सीक्रेट वेडिंग की है। दरअसल दोनों की शादी बीते 5 जून को चंडीगढ़ में हुई है और शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। बता दे अब तक कई स्टार्स ने गुपचुप शादी कर ली है और अब इसी लिस्ट में अंकित का भी नाम शामिल हो गया है। एक वेबसाइट से बातचीत में अंकित ने बताया कि यह शादी परिवार की रजामंदी से हुई है।
बता दे अंकित और राशि फैमिली फ्रेंड्स रहे हैं। ऐसे में अंकित ने कहा, 'हम दोनों के पैरेंट्स हमारे लिए जीवनसाथी ढूंढ़ रहे थे। जब उन्होंने हम दोनों को आपस में बातचीत करने की सलाह दी तो अप्रैल महीने में मेरी और राशि की बातचीत शुरू हुई। जल्द ही हम एक-दूसरे को पसंद करने लगे। वह तीन हफ्ते पहले नाइजीरिया से मुझसे मिलने इंडिया आईं। जिसके बाद काफी कम समय में हमारे बीच एक कनेक्शन बन गया और हमने तय किया कि हम शादी करेंगे।'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अपोजिट्स हमेशा एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। हमारे साथ भी ऐसा ही है। मैं और राशि हर चीज में एक-दूसरे से अलग हैं। राशि को बतौर ऐक्टर मेरे काम के बारे में कोई आइडिया नहीं है। वह मुझे एक इंसान के तौर पर पसंद करती हैं। उसकी इसी बात पर मैं दिल हार गया।' आगे उन्होंने बताया कि उनकी शादी में केवल 10 लोग शामिल हुए थे और वह हमेशा से भव्य शादी समारोह के पक्ष में नहीं रहे हैं।