चार्ल्स शोभराज पर बनी सीरीज का नेत्फ्लिक्स पर आगाज
भारत में अगर कोई ऐसा हत्यारा हुआ है जिसे लोग प्यार भी करते थे तो वो था चार्ल्स शोभराज | अपने ठगी के लिए मशहूर शोभराज पर आधारित कई फ़िल्में है जिसमे कहा...


भारत में अगर कोई ऐसा हत्यारा हुआ है जिसे लोग प्यार भी करते थे तो वो था चार्ल्स शोभराज | अपने ठगी के लिए मशहूर शोभराज पर आधारित कई फ़िल्में है जिसमे कहा...
- Story Tags
- The Serpent
- Charlse Shobharaj
- Murder
भारत में अगर कोई ऐसा हत्यारा हुआ है जिसे लोग प्यार भी करते थे तो वो था चार्ल्स शोभराज | अपने ठगी के लिए मशहूर शोभराज पर आधारित कई फ़िल्में है जिसमे कहा जाता है की देवानंद ने कई फिल्मों में उसके जीवन से जुड़े प्रसंगों को उठाया है | पर ये सारे इतने प्रमाणिक नही है जितना बीबीसी पर दिखाई गयी सीरीज द सरपेंट |
शोभराज मूलतः फ़्रांस का नागरिक था पर उसे भारत और नेपाल में कई हत्याओ और ठगी के लिए जाना जाता है | उसकी पसंदीदा जगह गोवा और काठमांडू रही है जहाँ उसे बिकनी किलर के नाम से भी जाना जाता है |
अपनी हिप्पी जैसी जिन्दगी में उसने न जाने कितनी महिलाओं के साथ सम्बन्ध स्थापित किये और कई की संदिग्ध हालत में मौत हुई | हालाकि जब एक बार इंटरव्यू में चार्ल्स से पूछा गया की क्या वो हत्यारा है तो उसने कहाँ की कोर्ट से वो बरी हो चुका है |
इस तरह के शख्स पर बनी ये सीरीज अब नेत्फ्लिक्स पर उपलब्ध है | दर्शक चार्ल्स के जीवन और कुछ नाटकीय दृश्यों की सहायता से बनी इस सीरीज से मनोरंजन का तड़का लगा सकते है |