एक बार फिर 'क्राइम मास्टर गोगो' के अवतार में उतरे शक्ति कपूर

  • whatsapp
  • Telegram
एक बार फिर क्राइम मास्टर गोगो के अवतार में उतरे शक्ति कपूर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) उन अभिनेताओं में गिने जाते हैं जो कॉमिडी से लेकर विलेन के रोल में भी परफेक्ट बैठते हैं। उनका 'अंदाज अपना अपना' में क्राइम मास्टर गोगो (Crime Master Gogo) का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया जाता हैं। लेकिन एक बार फिर शक्ति कपूर को क्राइम मास्टर गोगो बनकर डराते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार का अंदाज उनका एक दम निराला नजर आ रहा हैं। वे इस बार गोगो बन कर वे किसी और को नहीं बल्कि खुद अपनी बेटी श्रद्धा कपूर को डराते नज़र आ रहे हैं। दरअसल आज शक्ति कपूर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें वो क्राइम मास्टर गोगो बनकर बेटी श्रद्धा कपूर के सामने आ जाते हैं।

पापा के इस अंदाज को देख कर अभिनेत्री श्रद्धा बेहद घबरा जाती हैं। इसके बाद वो कहती हैं बापू! जिस पर शक्ति कपूर कहते हैं क्राइम मास्टर गोगो, आई एम बैक। इतना ही नहीं वे आगे बोलते हैं कि आया हूं तो कुछ तो लूटकर ही जाऊंगा। इसके बाद शक्ति कपूर अपनी बेटी की नेल पॉलिश चुराकर भाग जाते हैं। जिसके बाद शेयर किये हुए एक अन्य वीडियो में वो एक शख्स से उसका पेन छीन लेते हैं। इसके बाद शक्ति कहते हैं, पेन है कोई तुम्हारी जान नहीं है। अभिनेत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा नेल पॉलिश तो छोड़ देते।

Next Story
Share it