डांस दीवाने 3 के कोरियोग्राफर निशांत भट्ट पर शमिता शेट्टी ने लगाया आरोप

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
डांस दीवाने 3 के कोरियोग्राफर निशांत भट्ट पर शमिता शेट्टी ने लगाया आरोप

कलर्स टीवी का हिट शो बिग बॉस 15 की शुरुआत इस बार अनोखे अंदाज में हुई है। इस बार ये शो टीवी की बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम किया है। जहां 6 हफ्ते के बाद निर्माता इसे टीवी पर प्रसारित करने की प्लानिंग में है। इस टीवी रियलिटी शो की शुरुआत के साथ ही कॉन्ट्रोवर्सीज भी सामने आने लगी हैं। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने एंट्री की है।

शमिता शेट्टी ने खुलासा किया कि वो शो के को-कंटेस्टेंट और मशहूर कोरियोग्राफर निशांत भट्ट के साथ कंफर्टेबल नहीं है। उन्होंने अपनी दोस्त और को-कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल के सामने खुलासा करते हुए बताया कि एक बार पहले निशांत भट्ट ने उनके साथ सीमाएं पार करने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि यही वजह है कि वो निशांत से दूरी बनाकर रखती हैं।

डांस दीवाने 3 के कोरियोग्राफर निशांत भट्ट के बारे में बात करते हुए शमिता शेट्टी ने कहा, 'मैं उस वाकये के बारे में बात नहीं करना चाहती। लेकिन एक दफा उन्होंने मेरे साथ सीमाएं पार कर दी थी। जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।

Next Story
Share it