एक साल बाद घर लौटीं सोनम कपूर, पिता को देख हुईं भावुक

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
एक साल बाद घर लौटीं सोनम कपूर, पिता को देख हुईं भावुक

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब वे एक बार फिर भारत आ गई हैं। बता दे करीब एक साल बाद वे लंदन से अपने घर लौट आई हैं। इसकी खुशी में अनिल कपूर खुद अपनी बेटी को एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे। बता दे कई महीनों बाद अपने पिता अनिल कपूर को देखने पर सोनम कपूर की आंखे भर आईं और वे उन्हें गले लगाकर रोने लगी। सोनम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सोनम हाथ हिलाते हुए एयरपोर्ट से बाहर आ रही हैं। एयरपोर्ट के बाहर अनिल कपूर उनका इंतज़ार करते हैं। जैसे ही सोनम कपूर उनसे मिलती हैं तो वे हाई डैड कहकर उन्हें पुकारती हैं। इसके बाद वे अपनी कार में बैठ जाती है।

जानकारी के लिए बता दे कि सोनम कपूर पिछले साल से लंदन में अपने पति आनंद अहुजा के साथ रह रही हैं। लेकिन पिछले साल कोरोना महामारी की शुरुआत में सोनम कपूर दिल्ली और मुंबई में थी और जुलाई में लंदन चली गई थी। वहीं अगर उनके फ़िल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने स्कॉटलेंड में अपकमिंग थ्रिलर फ़िल्म ब्लाइंड की शूटिंग पूरी की है।

Next Story
Share it