एक्टर के साथ बिजनेसमैन भी हैं सुनील शेट्टी, मना रहे आज अपना 60वां जन्मदिन
बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैगलोर में जन्मे सुनील शेट्टी ने अपने करियर में कई...


बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैगलोर में जन्मे सुनील शेट्टी ने अपने करियर में कई...
बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैगलोर में जन्मे सुनील शेट्टी ने अपने करियर में कई सारी हिट फिल्में दी हैं। सुनील शेट्टी का पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी है। सुनील शेट्टी ने अपने सिने करियर की शरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म 'बलवान' से की।
पर्दे पर सुनील शेट्टी ने कभी जबरदस्त एक्शन दिखाकर जहां दर्शकों को चकित किया, तो कई बार फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया। वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म 'मोहरा' सुनील शेट्टी के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। सुनील के करियर की लकी फिल्म 'दिलवाले' रही है। उन्हें असली पहचान 1994 में आई फिल्म 'दिलवाले' से मिली थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। एक्टर होने के साथ ही साथ सुनील शेट्टी एक बिजनेसमैन भी हैं। सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड को लगभग 100 से ज्यादा फिल्में दी हैं।