कंगना रनौत के कोर्ट ना पहुंचने पर नाराज हुए जज, बोले - अगली सुनवाई पर नही....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
कंगना रनौत के कोर्ट ना पहुंचने पर नाराज हुए जज, बोले - अगली सुनवाई पर नही....

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ जावेद अख्तर ने मानहानि का केस दर्ज किया था जिसकी आज अंधेरी कोर्ट में सुनवाई थी। जावेद अख्तर पत्नी शबाना आजामी के साथ कोर्ट पहुंचे थे। लेकिन कंगना रनौत आज कोर्ट नहीं पहुंचीं। कंगंना के वकील का कहना है कि एक्ट्रेस की तबीयत खराब है इसी वजह से वह कोर्ट नहीं आई हैं।

बता दे कि, 20 सितंबर तक अब सुनवाई को टाल दिया है। लेकिन जज ने कहा है कि अगर अगली सुनवाई में कंगना कोर्ट नहीं आती हैं तो उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया जाएगा। कुछ दिनों पहले कंगना रनौत ने मानहानि की कार्यवाही को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि कोर्ट ने एक्ट्रेस की याचिका खारिज कर दिया था।

क्या हैं मामला -

जावेद ने कंगना के खिलाफ ये केस तब दर्ज किया था जब पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस ने कुछ इंटरव्यूज में जावेद के खिलाफ स्टेटमेंट्स दिए थे। इसके बाद जावेद ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। उन्होंने एक्ट्रेस पर अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाया था।

Next Story
Share it