दरियादिली के बादशाह सोनू सूद एक बार फिर बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद पिछले एक साल से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रह रहे हैं। उनका इस प्रकार सुर्खियों...


बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद पिछले एक साल से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रह रहे हैं। उनका इस प्रकार सुर्खियों...
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद पिछले एक साल से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रह रहे हैं। उनका इस प्रकार सुर्खियों में आने का कारण उनकी दरियादिली है। हम आपको बता दे वे अपने नेक कामों के लिए ही जाने जा रहे हैं। अब हाल ही में सोनू ने एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो में वे ग्रीन टी-शर्ट और ब्लू ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में वे तंदूरी रोटियां बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे अभिनेता ने हाल ही में मोगा में पंजाबी ढाबा खोला है। जहां वे एक बार फिर दरियादिली दिखाते नजर आ रहे हैं। दरअसल सोनू वहाँ फ्री में दाल-रोटी खिलाने की बातें कर रहे हैं। वीडियो में सोनू कह रहे हैं- 'बॉस रोटी तैयार है।
जानकारी के लिए बता दे कि सोनू सूद का ढाबा, पिछली बार पंजाब में लगा था तब तंदूर छोटा था इसलिए रोटी सस्ती थी, लेकिन इस बार रोटियां महंगी हैं। एक बार सोनू सूद की बनी रोटी खा ली तो कहीं नहीं जाओगे, ये पक्का है। हम बहुत तेज रोटियां बनाते हैं, इसलिए जल्दी आओ और पंजाब के मोगे की रोटियां खाओ। इस वीडियो को देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं बता दे इस वीडियो को देख भारतीय फैंस के साथ-साथ पाकिस्तानी फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।