मशहूर पौराणिक कथा 'महाभारत' की वापसी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मशहूर पौराणिक कथा महाभारत की वापसी


विश्वास और साहस की कहानियां हमेशा ही लोगों के साथ जुड़ाव बनाती हैं और विभिन्न क्षेत्रों एवं उम्र के दर्शकों को लुभाती हैं। ये कहानियां लोगों में आशा और उम्मीद का संचार करती हैं और नैतिक कथाओं के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती हैं। भारतीय टेलीविजन पर ऐसी ही एक सदाबहार और दीर्घकालिक पौराणिक कथा बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत की वापसी हो रही है।

'महाभारत' में नीतिश भारद्वाज, मुकेश खन्ना, गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार, रूपा गांगुली, पुनीत इस्सर, पंकज धीर, गुफी पेंटल, गिरीराज शंकर, सुरेंद्र पाल, सुमित राघवन और शरत सक्सेना जैसे कुछ बेहद ही नामचीन कलाकारों ने प्रमुख भूमिकायें निभाई थीं और इनका नाम घर-घर में मशहूर हो गया था। इनके अलावा कई अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'महाभारत' भारतीय टेलीविजन की कालातीत पौराणिक कथाओं में से एक है। महाभारत का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार, शाम चार बजे एण्डटीवी पर होगा।

Next Story
Share it