सोशल मीडिया पर छाया खेसारी लाल यादव का थ्रोबैक वीडियो

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
सोशल मीडिया पर छाया खेसारी लाल यादव का थ्रोबैक वीडियो

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के मशहूर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। वे इंडस्ट्री में उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्हें हर कोई देखना पसंद करता हैं। उनकी और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को हर कोई बार-बार देखना चाहता है। दोनों की फिल्मों और गानों ने इंडस्ट्री में खूब धूम मचाई है। एक वक्त था जब खेसारी और काजल (Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani) की जोड़ी की भोजपुरी (Bhojpuri) की सबसे चर्चित जोड़ी माना जाने लगा था। इन दोनों के कई गाने तहलका मचाते रहे हैं और आज भी सोशल मीडिया पर इन गानों की धूम है। खेसारी लाल और काजल राघवानी के फैंस उनके गानों पर वीडियो बनाकर अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम (Instagram) पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के फेमस सॉन्ग 'लागेलू होरहा के चना' (Lagelu Horha Ke Chana) पर कमर तोड़ डांस किया है।

बता दे अवंतिका यादव नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने 7 जून को अपने इंस्टाग्राम पर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म 'मुकद्दर' (Muqaddar) के गाने लागेलू होरहा के चना पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस वीडियो में अवंतिका का ग्लैमरस रूप नजर आ रहा है। उन्होंने वीडियो में पीले रंग का बैकलेस टॉप और ब्लैक लेगिंग पहनी है। उनका अंदाज लोगों को बहुत आकर्षक लग रहा है। अवंतिका की डांस परफॉर्मेंस के साथ उनका फेस एक्प्रेशन भी काफी गजब का लग रहा है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Next Story
Share it