उर्वशी रौतेला को मिला 'स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार', राज्यपाल ने खिलाया केक
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। लेकिन हाल ही में राजभवन में महाराष्ट्र...


बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। लेकिन हाल ही में राजभवन में महाराष्ट्र...
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। लेकिन हाल ही में राजभवन में महाराष्ट्र और गोवा के माननीय राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों 'हिंदी सिल्वर स्क्रीन' के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि के लिए 'स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। राजभवन में भी जिन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया उनके लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केक कटिंग सेशन रखा था जहां उन्होंने खुद उर्वशी रौतेला को केक खिलाया।
बता दे उर्वशी रौतेला कृतज्ञता से भरी हैं और पहले से कहीं अधिक प्रेरित महसूस करती हैं, वह कहती हैं, "चूंकि मैं फिल्म उद्योग से स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार का यह सम्मान प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्री हूं, इसलिए मैं गर्व महसूस करती हूं।" इसके अलावा, वह विस्तार से बताती है की, "मेरा मानना है कि शक्ति देवी माँ की दिव्य स्त्री शक्ति का आशीर्वाद है।
जानकारी के मुताबिक नारीत्व के माध्यम से शक्ति सबसे अधिक सक्रिय है, इन्हे परमात्मा के रूप में पूजा जाता है।" महिला सशक्तिकरण में विश्वास रखने वाली उर्वशी रौतेला कहती हैं, "इस पुरस्कार से जो मान्यता मिलती है, वह दूसरों को भी उनके द्वारा चुने गए क्षेत्र में महानता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है। स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार जैसा पुरस्कार महिलाओं के सशक्तिकरण के अगले चरण का प्रतिनिधित्व करता है। महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए, अवधारणा आवश्यक है। अभिनेत्री को इस पुरस्कार से अपने करियर और निजी जीवन में और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया गया है।