हॉटनेस से अपने सोशल मीडिया पर आग लगा बैठीं वाणी कपूर
बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर कोई अब अपनी फिटनेस पर ध्यान देता हैं। इस कड़ी में अब धीरे-धीरे कई सितारों के नाम आ गए हैं जो अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते...


बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर कोई अब अपनी फिटनेस पर ध्यान देता हैं। इस कड़ी में अब धीरे-धीरे कई सितारों के नाम आ गए हैं जो अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते...
बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर कोई अब अपनी फिटनेस पर ध्यान देता हैं। इस कड़ी में अब धीरे-धीरे कई सितारों के नाम आ गए हैं जो अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। जिसमें से एक वाणी कपूर भी हैं। वे अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। उन्हें कई बार वर्कआउट करते हुए वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय वाणी ने इस बार अपनी दो बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। जिस पर फैंस के साथ सितारों के जबरदस्त कमेंट्स आ रहे हैं। उन्होंने अपने बोल्ड लुक से सभी को घायल कर दिया हैं। जिसमें उन्होंने पीले रंग की ब्रालेट पहनी हुई है जिसका गला काफी डिप है। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग की फिटिंग पैंट कैरी की। इस लुक से वाणी अपने फिटनेस को शो कर रही हैं। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए वाणी ने बालों को खुला रखा हुआ है। साथ ही न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई है।
उनके इस कातिलाना अंदाज को देखने के बाद वाणी के फैंस के अलावा सितारों ने भी खूब कमेंट्स किए। मनीष मल्होत्रा ने लिखा- 'उफ्फ।' अभिनेत्री मृणाल ठाकुर लिखती हैं- 'बहुत सुंदर।' इनके अलावा शनाया कपूर, ताहिरा कश्यप, निर्देशक अभिषेक कपूर सहित अन्य ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।
जानकारी के लिए बता दे वाणी कपूर पिछली बार फिल्म 'वॉर' में नजर आई थीं। यशराज बैनर की इस फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका थी। इस साल वाणी की कई फिल्में आने वाली हैं, जिनमें अक्षय कुमार के साथ 'बेल बॉटम' है।