बिग बॉस के घर में विकास गुप्ता ने लगाया अर्शी खान पर आरोप
छोटे पर्दे का सबसे विवादित शो बिग बॉस 14 में आए दिन कोई न कोई विवाद देखने को मिल जाते हैं। इन दिनों शो पर विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच जबरदस्त...


छोटे पर्दे का सबसे विवादित शो बिग बॉस 14 में आए दिन कोई न कोई विवाद देखने को मिल जाते हैं। इन दिनों शो पर विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच जबरदस्त...
- Story Tags
- Bigboss
- Arshi
- Salman Khan
- Colors Channel
छोटे पर्दे का सबसे विवादित शो बिग बॉस 14 में आए दिन कोई न कोई विवाद देखने को मिल जाते हैं। इन दिनों शो पर विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। शो पर विकास गुप्ता ने अपने परिवार से जुड़े मामले शेयर किए थे। जिसके बाद अर्शी खान पर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में अर्शी खान ने उन्हें ब्लैकमेल करने की बात को झूठ बताया था। अर्शी ने देवोलीना से बात करते हुए कहा कि विकास द्वारा लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। वहीं अर्शी के इस दावे के बाद विकास गुप्ता के फैंस ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे।
अर्शी को एक वीडिओ में रिकॉर्डिंग प्ले करते दिख रही है। वहीं इसके बाद अर्शी ये दावा करती हैं कि उनके पास कई और ऐसी रिकॉर्डिंग्स भी हैं। वीडियो शेयर कर फैंस ने विकास को मजबूत बने रहने की सलाह दी है। विकास के फैंस अर्शी को झूठी बता रहे हैं। अर्शी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वारयल हो रहा है। वहीं इसके साथ ही इस मामले पर विकास गुप्ता को कई सेलेब्रिटीज का भी सपोर्ट मिल रहा है।
अदिती गुप्ता