14 साल की उम्र में फिल्म डेब्यू कर आफताब आज क्यों हैं फ़िल्मी दुनिया से दूर

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
14 साल की उम्र में फिल्म डेब्यू कर आफताब आज क्यों हैं फ़िल्मी दुनिया से दूर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आफताब शिवदासानी आज 43 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 25 जून 1978 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद आफताब ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपनी एक्टिंग की वजह से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। लेकिन अब आफताब लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, उनका स्टारडम आज भी पहले जैसा ही है। आफताब के चाहने वाले लाखों में हैं, जो उन्हें आज भी उतना ही सपोर्ट करते हैं।

बता दे जब आफताब 14 साल के थे, तभी उन्हें बेबी फूड के एक ब्रांड ने सेलेक्ट किया था। इसके बाद आफताब कई एड फिल्मों में नजर आए थे। आफताब अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में नजर आए थे। उन्होंने फिल्म 'शहंशाह' में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था. इसके अलावा उन्होंने 'अव्वल नंबर', 'चालबाज' और 'इंसानियत' जैसी फिल्मों में भी बखूबी काम किया था।

उन्होंने साल 1999 में सिर्फ 19 साल की उम्र में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इस फिल्म में उनके साथ उर्मिला मातोंडकर ने रोल प्ले किया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी।

जिसके बाद उन्होंने मुड़ कर नहीं देखा, उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू और मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर जैसे कई अवॉर्ड भी मिले थे। आफताब ने कई एडल्ट फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें 'मस्ती' और 'ग्रैंड मस्ती' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' भी शामिल है। उन्होंने साल 2014 मेंनिन दुसंज से शादी की थी। कपल की एक बेटी भी है।

Next Story
Share it