संस्कृत एवं वैदिक अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित तीन महत्त्वपूर्ण शैक्षणिक एवं शोध परियोजनाओं समीक्षारम्भ का आयोजन
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU), लखनऊ के अम्बेडकर स्कूल ऑफ सोशल साइंस (ASSS) सेमिनार हॉल में दिनांक 11 नवम्बर 2026 को तीन महत्त्वपूर्ण...

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU), लखनऊ के अम्बेडकर स्कूल ऑफ सोशल साइंस (ASSS) सेमिनार हॉल में दिनांक 11 नवम्बर 2026 को तीन महत्त्वपूर्ण...
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU), लखनऊ के अम्बेडकर स्कूल ऑफ सोशल साइंस (ASSS) सेमिनार हॉल में दिनांक 11 नवम्बर 2026 को तीन महत्त्वपूर्ण शैक्षणिक एवं शोध परियोजनाओं की समीक्षा बैठकों का समवेत उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य राजकुमार मित्तल महोदय ने की। संस्कृत एवं भारतीय विद्याध्ययन पीठ के अध्यक्ष प्रो. रामपाल गंगवार का मार्गदर्शन तथा संस्कृत एवं वैदिक अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. रिपुसूदन सिंह का समन्वय प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग (CSTT), केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU), सावित्री बाई फुले महाविद्यालय (SBFC), बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (BSIP), लखनऊ विश्वविद्यालय (LU), GD Goenka University, Gurugram तथा BBAU के विषय-विशेषज्ञों एवं विद्वानों ने हाइब्रिड माध्यम से सहभागिता की। तीनों परियोजनाओं का वित्तपोषण एवं प्रायोजन क्रमशः वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग (CSTT), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) तथा केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU) द्वारा किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में निम्नलिखित परियोजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
1. शब्दावली निर्माण एवं मानकीकरण परियोजना - वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग (CSTT), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित इस परियोजना का उद्देश्य अंग्रेजी, हिन्दी एवं संस्कृत में वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली का निर्माण तथा उसका मानकीकरण करना है। परियोजना के समन्वयक डॉ. बिपिन कुमार झा हैं। बैठक में विशेषज्ञों ने तैयार शब्दावली की समीक्षा करते हुए उसकी प्रामाणिकता, भाषिक शुद्धता एवं व्यावहारिक उपयोगिता के संबंध में महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए। CSTT के प्रतिनिधि डा आकाश मोहन रावत एवं अन्य संस्कृत विशेषज्ञ प्रतिनिधि JNU के डा विजेन्द्र सिंह रहे।
2. सौन्दर्यशास्त्रम् : काव्यशास्त्रीयपरिप्रेक्ष्ये (Aesthetics in the Context of Poetics) - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), नई दिल्ली द्वारा वित्तपोषित इस परियोजना के प्रधान अन्वेषक (PI) डॉ. बिपिन कुमार झा तथा सह-प्रधान अन्वेषक (Co-PI) डॉ. दीपिका दीक्षित हैं। लगभग 16 लाख रुपये की इस परियोजना के अंतर्गत संस्कृत एवं अंग्रेजी भाषा में कुल 40 शिक्षण मॉड्यूल तैयार किए गये हैं। ये मॉड्यूल स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. स्तर के विद्यार्थियों के लिए UGC द्वारा स्वीकृत है। SWAYAM एवं MOOCs के माध्यम से जनवरी 2027 से इनका शैक्षणिक उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में परियोजना के अंतर्गत तैयार स्क्रिप्ट, वीडियो, परिचयात्मक सामग्री एवं अन्य शिक्षण संसाधनों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ।
3. Technology Adaptation Project - केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU), नई दिल्ली के सहयोग से संचालित इस परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. बिपिन कुमार झा हैं। संयुक्त प्रधान अन्वेषक (Joint PI) के रूप में प्रो. रिपुसूदन सिंह, डॉ. एस.टी.पी. कनकवल्ली एवं डॉ. दीपिका दीक्षित जुड़े हैं। लगभग 8 लाख रुपये की इस परियोजना का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परम्परा यादव, उपलब्ध ज्ञान एवं प्राचीन प्रविधियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से संरक्षित, व्यवस्थित एवं उपयोगी स्वरूप में प्रस्तुत करना है। परियोजना के अंतर्गत भारत की समृद्ध उपनिषद् परम्परा में उपलब्ध ज्ञानपरक एवं नीतिपरक सामग्री का संकलन, अध्ययन एवं डिजिटलीकरण किया जाना है। इसके साथ ही प्राचीन भारतीय अध्यवसाय प्रविधियों की पहचान, उनके आधुनिक उपयोग तथा इस दिशा में कार्यशालाओं के आयोजन की योजना पर भी विचार किया गया। समीक्षा बैठकों में विशेषज्ञों ने तीनों परियोजनाओं के अंतर्गत अब तक सम्पन्न कार्यों, उपलब्धियों एवं प्रगति का मूल्यांकन किया तथा आगामी कार्यों को अधिक व्यवस्थित, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। विशेष रूप से शोध की प्रामाणिकता, विषयवस्तु की गुणवत्ता, तकनीकी अनुकूलन, डिजिटलीकरण तथा शैक्षणिक उपयोगिता पर बल दिया गया। यह आयोजन विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों के बीच अकादमिक संवाद, ज्ञान-विनिमय एवं पारस्परिक सहयोग की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण रहा। इसके माध्यम से भारतीय ज्ञान परम्परा, संस्कृत अध्ययन एवं आधुनिक तकनीक के समन्वय से नवीन शैक्षणिक संसाधनों के विकास की संभावनाओं को भी बल मिला। इस अवसर पर प्रो विजय कुमार कर्ण, प्रो गोविन्द जी पाण्डेय, प्रो मोहनचन्द्र भट्ट, प्रो दिग्विजय राय, डा अमिता सिंह, डा रजत शर्मा, डा सौरभ पाल, डा सी एम नौटियाल, डा मुकुन्द शर्मा, डा मनोज कुमार यादव, डॉ रमेश चंद्र नैलवाल, अमित वर्मा, विश्वेश्वर एवं रवि की उपस्थिति रही। इसके साथ ही प्रो प्रीती वाधवानी, डा दीपिका दीक्षित, डा कनकवल्ली एवं पूजा की आभासिक उपस्थिति रही। बैठक का समग्र उद्देश्य विश्वविद्यालय में संचालित परियोजनाओं को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से आगे बढ़ाना तथा उनके परिणामों को व्यापक शैक्षणिक समुदाय एवं समाज के लिए उपयोगी बनाना रहा।





