चीन का भारत पर एक बार फिर निशाना , इस बार कहा कोरोना महामारी का जिम्मेदार सिर्फ भारत है

  • whatsapp
  • Telegram
चीन का भारत पर एक बार फिर निशाना , इस बार कहा कोरोना महामारी का जिम्मेदार सिर्फ भारत है


चीन ने कोरोनावायरस के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है, चीन ने अपने बयान में कहा कि कोरोनावायरस का पहला संदिग्ध भारत में ही पाया गया था |यानी कि कोरोनावायरस भारत से ही पूरे विश्व में फैला है।

चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस की एक टीम ने बताया कि सर्वप्रथम भीषण गर्मी के कारण भारत के किसी जानवर में कोरोनावायरस पाया गया। जिसके बाद वायरस इंसानों में फैलने लगा जबकि पूरा विश्व जानता है, कि कोरोनावायरस का पहला संदिग्ध मरीज चीन के वुहान शहर में पाया गया था जहां की स्थिति बिल्कुल भी सही नहीं थी। वुहान शहर में चीन के लोग जानवरों का सेवन ही करते हैं। जिसका कारण यह वायरस है।

चीन के इस बयान को खारिज को खारिज करते हुए ब्रिटेन के एक्सपर्ट्स ने कहा कि पूरा विश्व जानता है कि इस महामारी के पीछे चीन ही जिम्मेदार है।

साथ ही विश्व भर के देशों के एक्सपर्ट ने चीन के बयानों पर ठहाके लगाए। ऐसा पहली बार नहीं है जब चीन ने इस महामारी का आरोप किसी और पर थोपा हो इससे पहले अमेरिका पर भी चीन ने आरोप लगाए थे तथा इस महामारी का जिम्मेदार ठहराया था।

चीन की रिसर्चस ने एक रिसर्च में बताया कि हमने सबसे कम म्यूटेशन वाले देशों का पैमाना जारी किया जिसमें वुहान का वास्तविक स्रोत नहीं है। बांग्लादेश , अमेरिका , ग्रीस , ऑस्ट्रेलिया ,भारत गणराज्य रूस और सर्बिया जैसे देशों के नाम सामने आए जिनमें सबसे कम म्यूटेशन पाया जाता है।

इस श्रंखला में भारत और बांग्लादेश सबसे कम म्यूटेशन की श्रेणी में आते हैं क्योंकि इनका म्यूटेशन सबसे कम पाया जाता है और भौगोलिक रूप से यह दोनों देश एक दूसरे के पड़ोसी हैं इसीलिए वायरस के सबसे पहले ट्रांसमिशन भी यहीं से हुआ होगा । चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया कि यह वायरस 2019 जुलाई में सबसे पहले पाया गया।

इसी के बाद चीन ने भारत की ओर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा विश्व जिस महामारी को झेल रहा है उसका कारण भारत है।

जबकि पूरे विश्व के रिसर्च ने इस बयान को खारिज करते हुए कहा कि वुहान शहर ही है जहां से सबसे पहला संदिग्ध पाया गया चीन अपनी गलतियों पर और पर्दा नहीं डाल सकता और इतिहास गवाह है कि चीन ने अपनी आदतों की वजह से कितनी बार प्राकृतिक आपदाएं देखी हैं।

नेहा शाह

Next Story
Share it