वजन कम करने के लिए रात को भूखे पेट सोना है खतरनाक, रिसर्च में आया सामने...

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
वजन कम करने के लिए रात को भूखे पेट सोना है खतरनाक, रिसर्च में आया सामने...



कई लोग अक्सर रात में या तो थकान की वजह से या वजन कम करने के चक्कर में रात को खाली पेट सो जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए, कभी-कभी तो ऐसा चलता है लेकिन इसे आदत न बनाएं। क्योंकि बिना कुछ खाए सोने की आदत सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है।

वहीं, खाली पेट सोने से कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आपने दिन में ज्यादा कैलोरी इनटेक किया है तो रात को थोड़ा कम खाएं ताकि कैलोरी काउंट बैंलेस हो जाएं। लेकिन पूरी तरह से डिनर नहीं करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

इसके अलावा आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि डिनर नहीं करने से आपका वजन कम होने की जगह बढ़ता है। हाल ही में एक स्टडी में यह दावा किया गया है।

एक स्टडी के अनुसार, ज्यादातर वो लोग रात का डिनर स्किप करते हैं जो शाम के समय में अनहेल्दी जंक फूड खाते है। जिसकी वजह से उनका पेट भरा हुआ लगता है। जंक फूड खाने से वजन बढ़ने के साथ- साथ सेहत के लिए भी नुकसानदायक होता है।

इसलिए रात को हेल्दी डाइट खाना चाहिए। रात के समय भूखे पेट सोने से शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सेहतमंद रहने के लिए शरीर को कई न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। लेकिन रात को खाली पेट सोने से व्यक्ति के शरीर में इन सभी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है, जो उन्हें कई बीमारियों का शिकार बना सकती है।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it