जीरे के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान...

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
जीरे के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान...


लोग अपना वजन कम करने के लिए तमाम जतन करते हैं। लोग वजन कम करने के लिए खूब एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ लोग खाने-पीने पर ही पाबंदी लगा लेते हैं। इसके बाद भी वजन बढ़ना कंट्रोल नहीं होता है। इस कारण लोग परेशान होते रहते हैं। वजन कम करने में जीरा बहुत सहायक होता है। जीरा न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि वजन को तेजी से कम करता है। जीरे का पानी पीने से वजन आसनी से कम हो जाता है।

आयुर्वेद में कहा गया है कि मसाले न केवल भोजन को स्वादिष्ट बनाते हैं बल्कि शरीर में कई आवश्यक पोषक तत्वों की कमी भी पूरी करते हैं। अधिकतर भारतीय डिश में इसका प्रयोग किया जाता है और यह भोजन के स्वाद को भी बढ़ा देता है। लेकिन आपको बता दूं इसके सेवन से शरीर को कई फायदे होने के साथ ही यह वजन कम करने में भी मददगार है।

इसके अलावा जीरे के सेवन से कब्ज, इंसुलिन, मेटाबॉलिज्म और डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत होता है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि रोजाना खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करने से 20 दिन में ही वजन कम होने लगता है।

कई स्टडी में बताया गया है कि जीरे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें कॉपर, मैंगनीज, मिनरल्स भी पाए जाते हैं। ये सभी शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले रेडिकल्स से सुरक्षित रखते हैं और उन्हें शरीर से बाहर निकालने का काम करते हैं।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it