प्रियंका चोपड़ा ने किया ट्वीट करते हुए यूएस प्रेजिडेंट को किया टैग कहा- मेरी देश की स्थिति गंभीर है, क्या आप भारत को तत्काल वैक्सीन साझा करेंगे....
भारत में कोरोनावायरस की लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना दुख बयां किया। उन्होंने ट्विटर पर...


भारत में कोरोनावायरस की लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना दुख बयां किया। उन्होंने ट्विटर पर...
भारत में कोरोनावायरस की लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना दुख बयां किया। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि मेरा दिल टूट गया।
उन्होंने यूएस की प्रेसिडेंट को टैग करते हुए लिखा कि भारत COVID19 से पीड़ित है और अमेरिका ने जरूरत से ज्यादा 550M टीकों का ऑर्डर दिया है। AstraZeneca को दुनिया भर में बांटने के लिए आपको धन्यवाद, लेकिन मेरे देश में स्थिति गंभीर है।
क्या आप वैक्सीन भारत को तत्काल साझा करेंगे?' आपको बता दें कि अभिनेत्री के इस प्रकार के ट्वीट को देखकर उनकी फोटोस के साथ ट्वीट लगातार वायरल हो रहे हैं। साथ ही लोगों की प्रतिक्रियाओं को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि भले ही अभिनेत्री भारत में नहीं है, लेकिन यहां की मौजूदा स्थिति को देखते हुए वह काफी परेशान है।
आपको बता दें कि जाहिर है कि देश का हर वर्ग देश की जनता कर रहा है क्योंकि महामारी की दूसरी लहर में स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 2771 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,97,894 हो गई है।
सक्रिय मामलों की संख्या में देश में लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश में कोविड-19 का सक्रिय केसलोड बढ़कर 28,82,204 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 2,51,827 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। 2771 नई मौतों में में महाराष्ट्र के 5248, पंजाब के 98, छत्तीसगढ के 226, केरल के 28, कर्नाटक के 201 और तमिलनाडु के 94, दिल्ली के 380, हरियाणा के 75, मध्य प्रदेश के 88 और यूपी के 249 लोग शामिल हैं।
नेहा शाह