भारत में दूर होगा कोरोना वैक्सीन का संकट, मिलेगी आर्थिक मदद......

  • whatsapp
  • Telegram
भारत में दूर होगा कोरोना वैक्सीन का संकट, मिलेगी आर्थिक मदद......
X


वैक्सीन से संबंधित ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन गावी ने शुक्रवार को कहा कि भारत को कोविड-19 रोधी 19-25 करोड़ वैक्सीन पूर्ण सब्सिडी पर मिलने के साथ ही तात्कालिक तकनीकी सहायता और रेफ्रीजिरेशन चैन इक्विपमेंट के लिए 3 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता भी मिलेगी।

दुनिया पर कोविड के खतरे को देखते हुए 2020 में गरीब और मध्यम आय वाले देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सींस एंड इम्युनाइजेशन का गठन हुआ था। इसमें सरकार और निजी क्षेत्र, दोनों की भागीदारी है।

बता दें कि संगठन के प्रवक्ता ने कहा है कि वर्तमान कोरोना संकट में हम भारत की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। गावी ने यह भी स्वीकार किया है कि भारत में मौजूदा कोरोना संकट की वजह से दुनियाभर में वैक्सीन आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा है क्योंकि भारत खुद वैक्सीन निर्माण का बड़ा केंद्र है।

वहीं दूसरी ओर भारतीय डॉक्टरों की सबसे बड़ी संस्था द अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडियन ऑरिजिन ने अमेरिका के सभी 100 सीनेटरों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे भारत की सहायता बढ़ाने के लिए प्रयास करें। संस्था ने अमेरिकी राष्ट्रपति से भी भारत की हर संभव मदद का अनुरोध किया है।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it