लगातार चौथे दिन 100 से ज्यादा मरीजों की मौत, दिल्ली में कोरोना का कहर जारी,

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
लगातार चौथे दिन 100 से ज्यादा मरीजों की मौत, दिल्ली में कोरोना का कहर जारी,


नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के मामले 91 लाख के पार हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 44,059 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 91,39,865 हो चुकी है। वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोविड-19 से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 121 लोगों की मौत हुई है जबकि 4,454 नए मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटे में 7216 मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में अभी रिकवरी रेट 91.42% है वहीं एक्टिव मरीज 6.98% हैं। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट- 11.94% पर पहुंच गया है।

Coronavirus: देश में आज लगातार 24वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं और पिछले 16 दिनों में पांचवीं बार 40 हजार से कम केस आए हैं। आज देश में कोरोना के 31 हजार 118 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 482 लोगों की मौत हुई है।कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है।वहीं मौत की संख्या दुनिया में पांचवें नंबर पर है।

पिछले 24 घंटों में 41 हजार 985 लोग ठीक हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 94 लाख 62 हजार 810 हो गए हैं। वहीं अबतक एक लाख 37 हजार 621 लोगों की मौत हो चुकी है।पिछले 24 घंटों में 41 हजार 985 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद अब देश में एक्टिव मामलों की संख्या चार लाख 35 हजार 603 रह गई है।

मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार दर्ज की जा रही है गिरावट

बता दें कि देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है।

ऋषि जयसवाल।

Next Story
Share it