उत्तर प्रदेश में बना 24 घंटे में 38055 नए संक्रमित का रिकॉर्ड। वहीं 26000 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
उत्तर प्रदेश में बना 24 घंटे में 38055 नए संक्रमित का रिकॉर्ड।    वहीं 26000 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।


वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के कारण आज पूरा भारत समाप्त होने की कगार पर आ चुका है। भारत में आपातकाल जैसी स्थिति बनने लगी है और फिलहाल स्थिति में किसी प्रकार का सुधार नहीं देखा जा रहा है। वैसे तो लगभग सभी राज्यों की हालत खराब हो चुकी है,परंतु महामारी का सबसे ज्यादा प्रकोप उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा है,जहां 24 घंटे में नया रिकॉर्ड बना है और एक साथ 38055 नए मरीज मिले हैं।

जहां पर 1 दिन में 223 संक्रमित लोगों की मृत्यु हो गई है जिनमें सबसे ज्यादा आंकड़े 42 लखनऊ के हैं।

वहीं अगर रिकवरी रेट पर ध्यान दिया जाए तो शनिवार को कोई 23231 लोग ठीक होकर घर लौट गया उसके साथ प्रदेश में अब तक 752211 लोग ठीक हो चुके हैं। वही पूरे उत्तर प्रदेश में 10995 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों की बात करें तो अब तक पूरे प्रदेश में करीब 39540989 सैंपल की जांच की जा चुकी है,तथा सीएम योगी द्वारा दिए गए निर्देश पर पूरे प्रदेश में संक्रमित के इलाज के लिए ठोस कदम उठाया जा रहा है।आपको बता दें कि अब यूपी के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन भी भरपूर मात्रा में पहुंचाई जा रही है। जिसके लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का भी परिचालन किया जा रहा है।

नेहा शाह

Tags:    CovidUPVaccine
Next Story
Share it