तिरुपति के सरकारी अस्पताल में 11 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन सप्लाई में हुई सिर्फ 5 मिनट की देरी....
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना के 11 मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है।...
 Admin | Updated on:11 May 2021 6:21 PM IST
Admin | Updated on:11 May 2021 6:21 PM IST
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना के 11 मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है।...
- Story Tags
- patient
- Oxygen supply
- tirupati mandir
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना के 11 मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है। ऑक्सीजन की सप्लाई में सिर्फ पांच मिनट की देरी हुई थी, जिस दौरान वहां भर्ती 11 मरीजों की जान चली गई।
 वहीं, मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। जिला कलेक्टर हरिनारायण ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात में आईसीयू में ऑक्सीजन की सप्लाई में दिक्कत की वजह से 14 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. भारती का कहना है कि यहां कोविड के अलावा अन्य मरीज भी भर्ती होते हैं। कुछ और मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यहां लगभग 700 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। बता दें कि इससे पहले भी कई और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी की वजह से कोरोना मरीजों की जान जा चुकी है और अब भी इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगी है।
अराधना मौर्या
















