नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभागिता के लिए भाषा विश्वविद्यालय की टीम रवाना

  • whatsapp
  • Telegram
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभागिता के लिए भाषा विश्वविद्यालय की टीम रवाना
X


ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की पुरुष बास्केटबॉल टीम एआईयू नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल (पुरुष) चैंपियनशिप 2026–27 में प्रतिभाग करने के लिए आज रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, पटियाला, पंजाब में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रतिभागिता से पूर्व टीम के खिलाड़ियों एवं टीम मैनेजर श्री वैभव स्वर्णकार, जिम ट्रेनर ने विश्वविद्यालय के कार्यवाहक माननीय कुलपति प्रो मसूद आलम से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कुलपति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, खेल भावना एवं अनुशासन बनाए रखने तथा विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यवाहक कुलपति प्रो मसूद आलम ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए प्रतियोगिता में पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ भाग लेने का संदेश दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि टीम अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल के बल पर बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय खेल परिषद के सचिव डॉ. मोहम्मद शारीक तथा खेल परिषद के सदस्य डॉ. नीरज शुक्ला एवं डॉ. हसन मेहदी उपस्थित रहे। उन्होंने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में सफलता की कामना की।विश्वविद्यालय प्रशासन एवं खेल परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि टीम प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करेगी।

Next Story
Share it