भाषा विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता रैली आयोजित

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता रैली आयोजित
X


ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यसंस्कृति अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

रैली का उद्देश्य विश्वविद्यालय समुदाय में नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने के साथ ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता का प्रसार करना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों को संदेश दिया गया कि ईमानदारी एवं पारदर्शिता एक स्वस्थ और उत्तरदायी व्यवस्था की आधारशिला हैं। भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल ने विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक चेतना और जागरूक नागरिकता की भावना को प्रोत्साहित किया। रैली के माध्यम से युवाओं को अपने दैनिक जीवन में सत्यनिष्ठा एवं नैतिक आचरण अपनाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा ने किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री विकास एवं उप कुलसचिव श्री मोहम्मद साहिल का कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग रहा। वहीं, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामदास ने रैली के आयोजन एवं संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Next Story
Share it