महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन
treet play competition organized under Seva Sankalp Abhiyan at Maharaja Suheldev University

treet play competition organized under Seva Sankalp Abhiyan at Maharaja Suheldev University
आजमगढ़, 22 सितंबर 2026। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के प्रांगण में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का मुख्य विषय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षीय सार्वजनिक जीवन में उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों पर केंद्रित था।
प्रतिभागी दलों ने नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई।छात्रों ने अपने अभिनय के माध्यम से उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना सहित सरकार की अन्य प्रमुख योजनाओं के लाभों को मंच पर जीवंत किया। विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में इन योजनाओं से आए सकारात्मक परिवर्तन पर आधारित हास्य नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर विद्यार्थियों और आम जनमानस तक पहुंच रहा है। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि नए प्रयासों से घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि प्रयास ही सफलता की सीढ़ी है।
इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन डॉ. देवेंद्र पाण्डेय, डॉ. शशि प्रकाश शुक्ला एवं डॉ. शिखर श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मंच का सफल संचालन डॉ. शिवांगी सिंह ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डॉ. वंशिका गुप्ता, डॉ. रूपल, डॉ. प्रशांत और डॉ. अंकुर श्रीवास्तव उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।





