चीन के वैज्ञानिक ने बनाया आधुनिक कंप्यूटर जाने क्या है खासियत

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
चीन के वैज्ञानिक ने बनाया आधुनिक कंप्यूटर जाने क्या है खासियत



चीन के वैज्ञानिकों ने मशीनों की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। चीन की सरकारी मीडिया द्वारा । अखबारों में छपी खबर वैज्ञानिकों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। चीन के वैज्ञानिकों ने प्रकाश आधारित, दुनिया का पहला क्वांटम कंप्यूटर बनाने का दावा किया है। तथा उन्होंने कहा है कि यह कंप्यूटर सुपर कंप्यूटर के मुकाबले तेजी से काम करेगा।

जनरल साइंस में प्रकाशित अनुसंधान पत्र के अनुसार क्वांटम कंप्यूटर भरोसेमंद तरीके से काम कर सकता है जिससे इसे कंप्यूटर के क्षेत्र में सबसे बड़ी उपलब्धि माना जाएगा। इसकी मदद से ऐसी शक्तिशाली मशीनों को बनाने में मौलिक मदद मिलेगी।

वैज्ञानिकों द्वारा बताया जा रहा है कि क्वांटम कंप्यूटर बहुत तेजी से काम करेगा जो कि आम कंप्यूटर नहीं कर पाते। इसके प्रयोग से भौतिक विज्ञान , कृत्रिम बुद्धिमता और चिकित्सा के क्षेत्र में वृद्धि को देखा जा सकता है। खबर के मुताबिक इस कंप्यूटर को जियोझांग नाम दिया गया है। यह नाम गणित के प्राचीन ग्रंथों के अनुसार रखा गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह कंप्यूटर जो गणना 200 सेकंड में कर सकता है। उसी गणना को करने में पारंपरिक पद्धति से बने कंप्यूटर को 60 करोड़ साल लग सकते हैं।

चीन के लिए क्वांटम कंप्यूटर एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

नेहा शाह

Tags:    Chinacomputer
Next Story
Share it