पाकिस्तान से सामने आया एक अजीबोगरीब वाक्या, इंसानियत की सारी हदें पार कर बकरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पाकिस्तान से सामने आया एक अजीबोगरीब वाक्या, इंसानियत की सारी हदें पार कर बकरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

पाकिस्तान के ओकारा में एक बकरी के साथ 5 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना के बाद पीएम इमरान खान को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस मामले में जहां पांच आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया वहीं पूरा पाकिस्तान इसे शर्मिंदगी का सबब मान रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही इस खबर के बाद आमजन का गुस्सा पाक पीएम के खिलाफ फूट पड़ा है जिन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपने देश में अश्लीलता का जिम्मेदार बॉलीवुड को ठहराया था।

वहीं बता दें कि बकरी के मालिक का कहना है उसने बकरी 60,000 रुपए में खरीदी थी। मालिक के अनुसार, घटना 24 जुलाई की है। बकरी घर के बाहर बँधी हुई थी। तभी, 5 लोग आए और उसे किडनैप करके घर से कुछ किलोमीटर दूर जंगली इलाके में ले गए और वहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद बकरी ने दम तोड़ दिया। जब मालिक उसे ढूँढते हुए जंगल पहुँचा तो बकरी मरी थी। मृत बकरी को बाद में पशु चिकित्सालय भी ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसके साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि की। पुलिस ने इस केस को दर्ज करके अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी ओर 'बकरी के साथ हुई इस गैंगरेप' के बाद पाकिस्तानियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इमरान खान को घेरना शुरू कर दिया है। क्रिकेटर वसीम अकरम की पत्नी और एक्टिविस्ट शानिएरा अकरम ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, 'आज एक बकरी, कल कौन? अकरम ने महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Next Story
Share it