अतिरिक्त रूसी वित्तीय संस्थानों, अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों पर प्रतिबंध

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
अतिरिक्त रूसी वित्तीय संस्थानों, अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों पर प्रतिबंध

अमेरिका अपने सहयोगी देशों और साझेदारों के साथ एकजुट है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रूस की सरकार यूक्रेन में मौत और विनाश के इस तांडव, और विशेष रूप से बुचा और अन्य जगहों पर भयावहता के लिए गंभीर नतीजे भुगते। इस लक्ष्य का विस्तार करते हुए, आज हम इन दो प्रमुख रूसी वित्तीय संस्थानों पर पूर्ण अवरोधात्मक प्रतिबंध लागू कर रहे हैं: रूस का सबसे बड़ा वित्तीय संस्थान स्बरबैंक और उसकी सहायक कंपनियां; तथा रूस के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक अल्फ़ा बैंक और उसकी सहायक कंपनियां। ये संस्थान यूक्रेन के खिलाफ़ राष्ट्रपति पुतिन की आक्रामकता का समर्थन जारी रखे हुए हैं। प्रतिबंधों के अनुसार, आमतौर पर सभी अमेरिकी लोगों को स्बरबैंक या अल्फ़ा बैंक के साथ लेन-देन करने से प्रतिबंधित किया जा रहा है।

इसके अलावा, हम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के वयस्क बच्चों कैटरीना तिखोनोवा और मारिया वोरोंत्सोवा के साथ-साथ रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की पत्नी मारिया लावरोवा और उनके वयस्क बच्चे इकैटरीना लावरोवा पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।

अमेरिका क्रेमलिन की क्रूर नीतियां और परिणामी अत्याचारों की योजना बनाने में भूमिका और प्राधिकार के लिए रूसी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के 21 सदस्यों पर भी प्रतिबंध लगा रहा है, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव और प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन शामिल हैं।

और अंत में, राष्ट्रपति बाइडेन का कार्यकारी आदेश आज रूस में नए निवेश पर प्रतिबंध लगा रहा है, जो रूस को वित्तीय और आर्थिक अलगाव की राह पर और दूर जाने के लिए मजबूर करेगा।

नए आर्थिक प्रतिबंधों की इस घोषणा से पहले कल रात यूक्रेन की अतिरिक्त एंटीआर्मर हथियारों की निरंतर आवश्यकता को पूरा करने हेतु 100 मिलियन डॉलर की नई अमेरिकी सुरक्षा सहायता को मंज़ूरी दी गई थी। यह अगस्त 2021 के बाद से रक्षा विभाग के भंडार से यूक्रेन के लिए जारी हथियारों, उपकरणों और अन्य सामग्रियों की छह खेपों में से नवीनतम है। इसी के साथ सितंबर के बाद से यूक्रेन को 2.5 बिलियन डॉलर की अमेरिकी सैन्य सहायता दी जा चुकी है, और 2014 के बाद से कुल सैन्य सहायता 4.5 बिलियन डॉलर की हो गई है। अमेरिका यूक्रेन के खिलाफ़ रूस की आक्रामकता का सामना करने के लिए दुनिया भर के हमारे सहयोगी देशों और साझेदारों द्वारा दिए जा रहे निरंतर समर्थन की सराहना करता है। हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं और रूस के बर्बर हमले के खिलाफ़ अपने देश और अपनी स्वतंत्रता की रक्षा कर रहे यूक्रेन के लोगों की बहादुरी और वीरता का सम्मान करते हैं।

Next Story
Share it