नेपाल विमान हादसे में मुंबई के यात्री भी शामिल , अभी तक नही मिला सुराग

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
नेपाल विमान हादसे में मुंबई के यात्री भी शामिल , अभी तक नही मिला सुराग

काठमांड , नेपाल में तारा एयर (Nepal Tara Air) के एक विमान का संपर्क टूट गया है। विमान ने रविवार सुबह उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, तारा एयर के डबल इंजन विमान ने आज सुबह पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी।

विमान से सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर आखिरी बार संपर्क हुआ था। विमान केवल 15 मिनट की उड़ान के लिए गया था और इसमें 22 यात्री सवार हैं। वहीं विमान के 5 घंटे के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है।

भारतीय भी है इस विमान में

मुंबई के एक परिवार के लिए ये काफी बुरी खबर हो सकती है | अगर नेपाल के स्थानीय मीडिया की माने तो लापता विमान में 4 भारतीय सवार थे जो एक ही परिवार से मुंबई से आए थे।

एयरलाइन ने यात्रियों की सूची जारी की है, जिन्होंने चार भारतीयों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, रितिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में की है।

एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि तीन सदस्यीय नेपाली चालक दल के अलावा चार भारतीय नागरिक, दो जर्मन और 13 नेपाली यात्री इसमें सवार हैं।


नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि नेपाली सेना का एक एमआई-17 हेलीकाप्टर हाल ही में लेटे, मस्टैंग के लिए रवाना हुआ है। वहीं नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदींद्र मणि पोखरेल के अनुसार मंत्रालय ने लापता विमान की तलाश के लिए मस्टैंग और पोखरा से दो निजी हेलीकाप्टर भी विमान के सर्च में तैनात किए हैं।

भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

काठमांडू में भारतीय दूतावास ने इस संबंध में एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +977-9851107021 भी जारी कर दिया है। वहीं दूतावास ने ट्वीट कर बताया कि वह यात्रियों के परिवार के संपर्क में है

पहले भी हो चुका है 2016 में एक विमान क्रैश

इस एयरलाइंस का एक विमान पहले भी लापता होने के बाद क्रैश हो गया था। जानकारी के अनुसार उत्तरी नेपाल के पहाड़ी इलाके में लापता हुए 23 यात्रियों को लेकर तारा हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में सभी यात्री मारे गए थे। गौरतलब है कि उड़ान का कुल समय 19 मिनट था, लेकिन उड़ान भरने के आठ मिनट बाद विमान ने संपर्क खो दिया था।



Next Story
Share it