ब्राज़ील: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 11 सदस्य देशों के नेता हुए शामिल

  • whatsapp
  • Telegram
ब्राज़ील: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 11 सदस्य देशों के नेता हुए शामिल
X

ब्राज़ील: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 11 सदस्य देशों के नेता हुए शामिल


रियो डी जेनेरो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के नेता शिरकत कर रहे हैं। संगठन में 11 सदस्य देश हैं। ब्राज़ील इस बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। मुख्य फोकस शांति-सुरक्षा और ग्लोबल गर्वनेंस पर है। वहीं ब्राज़ील के राष्ट्रपति ने अपने ओपनिंग रिमार्क में आतंकवाद विशेषतौर पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि घृणा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

इससे पहले 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रियो डी जेनेरो स्थित म्यूज़ियम ऑफ मॉर्डन आर्ट पहुंचे। ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने प्रधानमंत्री की अगवानी की।

ब्रिक्स की स्थापना साल 2006 में हुई थी। ब्राजील, रूस, भारत, दक्षिण अफ्रीका, चीन संस्थापक सदस्य हैं। साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका जुड़ा और साल 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई, सऊदी अरब इंडोनेशिया 6 नए सदस्य देशों को शामिल किया गया। ब्रिक्स में अब कुल 11 सदस्य देश हैं और 12 पार्टनर कंट्री हैं। ब्रिक्स दुनिया की 40 फीसदी अर्थव्यवस्था और 49 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है।

Next Story
Share it