अफ्रीका के कांगो में इबोला वायरस का प्रकोप जारी, 139 लोगों की मौत

  • whatsapp
  • Telegram
अफ्रीका के कांगो में इबोला वायरस का प्रकोप जारी, 139 लोगों की मौत
X




अफ्रीका के कांगो में इबोला वायरस का प्रकोप जारी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस वायरस से मरने वालों की संख्या एक सौ उनतालीस (139) हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अडहानोम घेब्रेयेसस ने जेनेवा में बताया कि अब तक 139 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो गई है और 600 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। पड़ोसी देश युगांडा में भी 2 मामले सामने आए हैं।

टेड्रोस ने कहा कि WHO की इमरजेंसी कमेटी ने मंगलवार को बैठक कर इस वायरस के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है, लेकिन उन्होंने इसे महामारी आपातकाल नहीं बताया। यह आपातकाल पहली बार बिना विशेषज्ञों से परामर्श लिए हुए घोषित किया गया है, क्योंकि स्थिति अत्यंत गंभीर है। अभी तक इसके लिए कोई टीका या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। विशेषज्ञ इस बात से चिंतित हैं कि यह वायरस घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लंबे समय से फैल रहा है, जिससे संक्रमित व्यक्तियों और उनसे संपर्क में आए लोगों को ट्रैक करना मुश्किल हो गया है।

Next Story
Share it