पोप लिओ-14 ने ली शपथ, शामिल हुए दुनियाभर के नेता
नए पोप लिओ-14 ने आज वेटिकन सिटी के सेंट पीटर स्क्वायर में शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर के तमाम नेता वेटिकन सिटी...


X
नए पोप लिओ-14 ने आज वेटिकन सिटी के सेंट पीटर स्क्वायर में शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर के तमाम नेता वेटिकन सिटी...
नए पोप लिओ-14 ने आज वेटिकन सिटी के सेंट पीटर स्क्वायर में शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर के तमाम नेता वेटिकन सिटी पहुंचे। भारत का प्रतिनिधित्व करने राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश नरायण सिंह भी समारोह में शामिल हुए।
रोमन कैथोलिक चर्च के पूर्व पोप फ्रांसिस का पिछले महीने 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में निधन हो गया था। उसके बाद आठ मई को कार्डिनल ने वोटिंग करके नए पोप के तोर पर लिओ का नाम तय किया गया था। नए पोप लिओ का असली नाम राबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट है।
कैथोलिक परम्परा के मुताबिक शपथ ग्रहण के बाद नए पोप को एक धार्मिक वस्त्र और एक अंगूठी दी गई। ये उपहार नए पोप के पदभार ग्रहण करने का प्रतीक होते हैं।
Next Story