मैक्सिको में ड्रग माफिया की मौत के बाद भड़की हिंसा में नेशनल गार्ड के करीब 25 कर्मियों की मौत

  • whatsapp
  • Telegram
मैक्सिको में ड्रग माफिया की मौत के बाद भड़की हिंसा में नेशनल गार्ड के करीब 25 कर्मियों की मौत
X





मैक्सिको के जलिस्को प्रांत में ड्रग माफिया की मौत के बाद भड़की हिंसा में नेशनल गार्ड के करीब 25 सैन्य पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। “एल मेनचो” के नाम से पहचाने जाने वाले तस्कर नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस की विशेष बल द्वारा हिरासत में लिए जाने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई थी। जिसके बाद करीब 20 राज्यों में अशांति फैल गई। बताया जा रहा है कि, जलिस्को राज्य के तापलपा कस्बे के बाहर एक सैन्य अभियान में घायल होने के बाद हेलीकॉप्टर में उसकी मौत हुई। अमरीका ने इस कुख्यात ड्रग्स तस्कर की गिरफ्तारी की सूचना देने पर डेढ़ करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की थी।

मैक्सिको के रक्षा मंत्रालय के अनुसार ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए देश के पश्चिमी हिस्से में 2,500 सैनिक तैनात किए हैं।

जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (सीजेएनजी) मैक्सिको के सबसे कुख्यात आपराधिक संगठनों में से एक है। एल मेनचो इसी संगठन की अगुवाई करता था और मैक्सिको का सबसे वांछित अपराधी था। सुरक्षा मंत्री उमर गार्सिया हार्फुच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि विभिन्न हमलों में कार्टेल के 30 सदस्य और एक आम नागरिक की मौत हुई है। जबकि सात राज्यों में कम से कम 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Next Story
Share it