नेपाल बाढ़: 586 लोगों की मौत, 2,400 से ज्यादा लापता

  • whatsapp
  • Telegram
नेपाल बाढ़: 586 लोगों की मौत, 2,400 से ज्यादा लापता
X




नेपाल-तिब्बत सीमा पर आए फ्लैश फ्लड और भीषण भूस्खलन के बाद तबाही का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अबतक 586 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 2,400 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। नेपाल में 579 लोगों की मौत हुई है और 1,924 लोग लापता बताए गए हैं, जबकि तिब्बत में 7 लोगों की मौत और 554 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। नेपाल की आपदा एजेंसी ने लापता लोगों की संख्या में भारी बढ़ोतरी करते हुए 933 हाइड्रोपावर कर्मचारियों को भी सूची में शामिल किया है।

लापता लोगों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की भी है और नेपाल की आपदा एजेंसी के मुताबिक 517 विदेशी अब भी संपर्क से बाहर हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बताया है कि 15 हजार सुरक्षाकर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं और अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू हो चुका है। नेपाल-तिब्बत सीमा पर राहत और बचाव अभियान जारी है, लेकिन कीचड़, मलबे और नए बाढ़ के खतरे ने ऑपरेशन को मुश्किल बना दिया है।

Next Story
Share it