जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी एडवाइजरी की जारी

  • whatsapp
  • Telegram
जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी एडवाइजरी की जारी
X




दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो इलाके में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप समुद्र की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर सुनामी एडवाइजरी जारी की गई।

हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। स्थानीय समय के मुताबिक शाम 4 बजकर 29 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र कुमामोटो के पश्चिमी क्षेत्र में था, जो टोक्यो से करीब 900 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। वहीं, अमेरिकी पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा है कि स्थानीय तटों को छोड़कर अन्य इलाकों में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Next Story
Share it